नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (US-Iran Tension) और बढ़ने की स्थिति में फारस की खाड़ी (Persian Gulf) के देश को भारत का निर्यात प्रभावित हो सकता है. निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (FIEO) ने यह आशंका व्यक्त की है.

फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि निर्यातकों ने अभी ईरान को निर्यात को लेकर कोई चिंता नहीं जताई है. यदि तनाव जारी रहता है तो इससे ईरान को भारत के निर्यात पर असर पड़ सकता है.